Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 29 Jul 2023 01:09 AM IST

बबेरू । कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने तीन घंटे अंदर खुलासा कर दिया। व्यापारी के चचेरे भाई समेत तीन आरोपियों को कस्बे के घसीला तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से करीब पौने चार लाख रुपये से अधिक नगदी बरामद कर ली।

पूरे मामले का शुक्रवार को बबेरू कोतवाली में खुलासा करते हुए अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि कुशवाहा नगर कालोनी निवासी आलू के थोक विक्रेता नसीम अहमद के मकान में चोरों ने गुरुवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसने पुलिस को सूचना दी तो सीओ राकेश सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह व कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। शक के आधार पर उसने व्यापारी के चचेरे भाई अरमान से जानकारी की तो पता चला कि वह रात में घर में था लेकिन वह कितनी देर में घर से चला गया यह नहीं पता चला। शक के आधार पर पुलिस ने अरमान की तलाश की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों कुशवाहा कालोनी निवासी अरमान, अर्जुन कुशवाहा, व शिवाजी चौराहा निवासी सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन लाख 78 हजार 660 रुपये व एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, एसआई तुषार श्रीवास्तव, कांस्टेबिल राहुल साहू, सौरभ यादव व अजय कुमार आदि रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *