Spread the love


चित्रकूट। मौसम का मिजाज बदलने व उमस भरी गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में उल्टी दस्त, पेट दर्द व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को मासूम समेत 10 मरीज डायरिया व उल्टी दस्त के भर्ती हुए हैं।

जिला अस्पताल के ओपीडी में 612 मरीज इलाज कराने को पहुंचे। अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन देखी गई। उधर, इमरजेंसी वार्ड में भी उल्टी दस्त, डायरिया व पेट दर्द के मरीज इलाज कराने को पहुंचे।

शंकर बाजार निवासी विकास (22), भौंरी निवासी बेल पतिया (30), व्यौहरा निवासी निर्भय का तीन वर्षीय पुत्र अरुण, बराहमाफी निवासी रोहित का दो वर्षीय पुत्र प्रिंस, एसडीएम कालोनी निवासी चुनबाद की 17 वर्षीय पुत्री शायरा, रैपुरा निवासी शांति देवी (30), बेड़ी पुलिया निवासी छोटू (18), तरौंहा निवासी शिवलाल की 14 वर्षीय पुत्री प्रियंका, रगौली निवासी रवि की एक वर्षीय पुत्र अन्नया, खोही निवासी गनेश की 20 वर्षीय पुत्री प्रीती को उल्टी-दस्त, पेटदर्द व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *