ललितपुर। आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कचहरी प्रांगण में नेतृत्व में किया गया। महिलाओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हरीबाई राजपूत ने कहा कि देश में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। मणिपुर की घटना से पूरे देश की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई है। मणिपुर की घटना को सदन में आवाज उठाने पर राज्यसभा सांसद व आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह का निलंबन कर दिया गया। महिलाओं ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह का निलंबन बहाल करने की मांग उठाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरदयाल लोधी, रमेश झा, मीना, पूनम राजा, सुमन बालाबेहट, सुमन राखपंचमपुर, निशा घिसौली, पूजा अहिरवार आदि मौजूद रहे।
