नरैनी/कालिंजर। परिवहन विभाग प्रमुख स्थलों पर बस स्टैंड बनाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक और विधायक ने नरैनी व कालिंजर में स्थलीय निरीक्षण किया है।
विधायक ओम मणी वर्मा ने उत्तर प्रदेश परिवहन के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल के साथ कस्बा नरैनी और कालिंजर कस्बा में यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए
स्थलीय निरीक्षण कराया है। विधायक ने बताया कि क्षेत्रीय भ्रमण के लिए लगातार क्षेत्रवासियों की ओर से नरैनी और कालिंजर में बस स्टैंड की मांग की जा रही थी। मुख्य मार्गों में सवारियां उतारने और चढ़ाने से जाम की स्थिति भी बनती है। ऐसे में यात्रियों के बैठने, जलपान व सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। बांदा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल, उप प्रबंधक लक्ष्मण सिंह, हल्का लेखपाल नरैनी लालमन सिंह, ग्राम प्रधान तरहटी कालिंजर दयाराम सोनकर, ग्राम प्रधान कटरा कालिंजर राजू श्रीवास, हल्का लेखपाल कालिंजर अब्दुल मजीद, राजेन्द्र श्रीवास, राकेश मिश्रा, कोमल कुशवाहा, अरुण शर्मा, ओमप्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
कालिंजर दुर्ग घूमने आते हैं सैलानी
कालिंजर। कालिंजर दुर्ग ऐतिहासिक व पौराणिक दृष्टि में भी बहुत महत्वपूर्ण है। यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह दुर्ग अजेय के नाम से जाना है। यहां पर विदेशी सैलानी खजुराहो से होकर कालिंजर दुर्ग घूमने आते हैं। यहां पर्यटकों के लिए बस स्टैंड, कैंटीन, ठहरने की व्यवस्था आदि को लेकर विभागों से प्रस्ताव मांगने के बाद पर्यटन विभाग व पूर्व में रहे जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगर कालिंजर में बस स्टैंड बनने से जिले के ही नहीं प्रदेश, देश और विदेश से भी आने वाले पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी।
