Spread the love


ललितपुर। कस्बा जखौरा में ग्रामीण इलाकों से कचरे के रूप में निकलनी वाली प्लास्टिक से प्लास्टिक बनाने का प्लांट पंचायत राज विभाग लगाने जा रहा है। 16 लाख की लागत से बनने वाले इस प्लांट के प्लास्टिक कचरे से प्लास्टिक के दाने तैयार किए जाएंगे। जिनका उपयोग सड़क निर्माण व बड़ी भट्टियों में ईधन के रूप में किया जा सकता है। साथ ही सीसी रोड के नीचे डाली जाने वाली प्लास्टिक भी इस प्लांट में तैयार की जाएगी।

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट की स्थापना विकास खंड जखौरा मुख्यालय पर की जा रही है। राज्य सरकार ने सिंगल यूस्ड प्लास्टिक को बैन कर दिया है। भारत सरकार ने विकसित टूलकिट उपलब्ध कराते हुए, गांवों से उत्सर्जित होने वाले प्लास्टिक वेस्ट का सुमचित व्यवस्था के लिए प्रत्येक विकास खंड में एक यूनिट की स्थापना की जानी थी।

जनपद में सबसे पहले विकास खंड जखौरा में इसकी स्थापना की जा रही है। 16 लाख रुपये की लागत से तैयार इस यूनिट में आठ लाख रुपये लागत से भवन का निर्माण किया जाएगा, बाकी धनराशि से मशीने खरीदी जाएगी। इस योजना में ग्रामीण इलाकों एक रूट चार्ट तैयार कर किराए के वाहन से प्लास्टिक के कचरे को यूनिट तक लाया जाएगा। इस प्लास्टिक को रिसाइकिल कर पुन: प्रयोग किया जाएगा।

जखौरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जा रही है। इसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जल्द की धरातल पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। – नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *