Spread the love


मानिकपुर (चित्रकूट)। छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में कई संगठनों ने विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने भी ज्ञापन देकर कॉलेज को बदनाम न कर आरोपी को ही सजा दिलाने की मांग की है।

मानिकपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में एसडीएम राम जनम यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि पीड़िता को तत्काल 20 लाख रुपये दिया जाए। थाने व कालेज की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित किया जाए।

उधर, कॉलेज के शिक्षकों ने भी अधिकारियों से मिलकर कहा कि कॉलेज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में जिसने अपराध किया है। उसी के खिलाफ ही कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधान विपिन मिश्रा के नेतृत्व में भी एसडीएम को पत्र सौंपा है। इसमें सभी आरोपियों को जेल भेजने व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *