बदौसा। भारतीय किसान यूनियन ने अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज व मनमाने बिल की समस्याओं को लेकर अतर्रा के अधिशासी अधिकारी का घेराव कर करते हुए धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी नें कहा पिछली सरकारों के ट्रांसफार्मर से मौजूदा सरकार तार खींच रही है। क्षमता बढ़ाने का काम नहीं किया जा रहा है। लो वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग की उदासीनता से किसानों की खरीफ की फसलें सूख रही हैं। हम तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक आला अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर लेते। मंडल अध्यक्ष सीता मिश्रा ने कहा कि मांगे नहीं मानी जाएंगी तो आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने कहा कि अतर्रा, बदौसा, बिसण्डा, नरैनी सहित पूरे जिले की लो वोल्टेज की समस्या है। इसके अलावा भी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और कई शिकायतें की गईं। धरना प्रदर्शन में बलराम तिवारी, जग प्रसाद फौजी, जिला महासचिव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, सीता मिश्रा, राममिलन कुशवाहा, सुशील चौरिहा, अरुण पांडेय, सुनीता, सरिता, गुड़िया, प्रीती मौजूद रहीं।
