Spread the love


बांदा। आरटीओ विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। इसमें किसी स्कूली बस का गेट खुला पाया गया तो कोई अनफिट मिलीं। इसके अलावा और कमियां मिलीं। टीम ने 10 स्कूली वाहनों का चालान किया। चेतावनी दी कि सुधार नहीं होता है तो कड़ी कार्रवाई होगी।

सड़क सुरक्षा पखवारे के अंतर्गत गुरुवार को शहर में जांच अभियान चलाया गया। एआरटीओ शंकरजी सिंह के नेतृत्व में रोडवेज, तिंदवारी रोड, अतर्रा चुंगी पर स्कूली बसों की जांच की गई। करीब 50 बसों को जांच की गई। इसमें 10 वाहनों में लापरवाही मिली। बसों की खिड़की में लगी जाली में जंग लगी थी। इस पर पेंट कराने के लिए कहा गया। किसी भी जाली की नोक निकली मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पांच वाहन अनफिट मिले। सात बसों सहित दस वाहनों में खामियां मिली, इस पर उन्हें चेतावनी दी गई है। टीम में यात्रीकर अधिकारी राम सुमेर यादव भी शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *