
मुसींवा गांव में सर्प दंश के शिकार दो बालकों के घर के बाहर लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में बबेरू थाना क्षेत्र में सर्प दंश से नाबालिग दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उनकी मां को भी सर्प ने डसा, लेकिन वह इलाज से बच गई। कमासिन थाना क्षेत्र के मुसींवा गांव निवासी अंकित यादव (10) व रोहित यादव (7) अपनी मां बच्ची देवी (35) के साथ सोमवार की रात खाना खाकर सोने के लिए कमरे में गए।
वहां एक चारपाई पर अंकित और दूसरी चारपाई पर मां बच्ची देवी व रोहित सो गया। रात करीब दो बजे सर्प ने अंकित और रोहित को डस लिया। इसके बाद बच्ची देवी को भी डस लिया। बच्ची देवी की नींद खुल जाने से उसने हाथ को झटक दिया। जिससे सर्प नीचे गिर गया। उसने टार्च लगाकर देखा, तो उसे सर्प दिखाई दिया।
उसने तुरंत परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने दोनों बालकों को आंगन में लिटा दिया। नींद में होने के कारण दोनों बच्चों को सर्प काटने का एहसास भी नहीं हुआ। परिजन रात में बच्ची देवी को राघोपुर गांव ले गए। वहां उसका देसी इलाज कराया। जब उसकी हालत सही हो गई तब मंगलवार को सुबह छह बजे उसे घर लेकर आए।
