Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST

चित्रकूट। जिला पोषण समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बाल विकास परियोजना अधिकारी मानिकपुर को निर्देश दिए कि जिन केंद्रों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सैम बच्चों की रिपोर्ट शून्य दिया है उनसे सही तरीके से सर्वे कराएं। अन्यथा मानदेय रोका जाएगा। अगर गलत पाया जाए तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त की जाए।

डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि सैम बच्चों की सूची ई-कवच एप पर फीड कराई जाए। पोषण पुनर्वास केंद्र से ठीक होकर जाने वाले बच्चों की फिर से जांच आरबीएसके टीम करें। प्रत्येक माह निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गृह भ्रमण कर समुदाय आधारित गतिविधियों को देखें। अपर सीएमओ से कहा कि जो ढाई किलो से कम वजन वाले बच्चे हैं उनकी सूची सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास से कहा कि जिन केंद्रों पर वजन मशीनें खराब हो गई हैं या नहीं है वहां व्यवस्था कराते हुए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी पोषाहार का वितरण सही तरीके से कराएं। डीपीआरओ, सीएमओ एक पत्र सभी ग्राम प्रधानों को जारी करें कि ग्राम स्वास्थ्य निधि से गोद भराई व अन्न प्रासन का कार्य बीएचएसएनडी सेशन के दौरान कराएं। 1 से 17 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *