Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST

बांदा। वेल्डिंग वर्कशॉप में मिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी मुन्नू उर्फ मुकेश (18) ने गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव निवासी अपने जीजा राजबहादुर की वेल्डिंग की दुकान में रस्सी से पाइप में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। राजबहादुर ने बताया कि एक साल से मुकेश उनके साथ रहकर मिस्त्री का काम सीख रहा था। वह घर से खाना खाने के बाद दुकान में आकर सो जाता था। शुक्रवार की रात मुकेश और उनका भतीजा रामकिशुन दोनों दुकान में ही सोए थे। उनके मुताबिक मुकेश रात 11 बजे तक मोबाइल देखता रहा था। उसके बाद उसने फंदा लगा लिया। मुकेश चार भाइयों में मझले नंबर का था। चार बहन भी हैं। पिता धर्मपाल के पास 10 बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते हैं। घटना के संबंध में गिरवां थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *