Spread the love


बांदा। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर और ट्राला के भिड़ जाने से चालक की मौत हो गई। साथी चालक भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंबेडकर नगर जनपद के नगजलालपुर गांव निवासी रविंद्र कनौजिया (28) अपने साथी ड्राइवर चंद्रभान (47) निवासी इंदलपुर (आंबेडकर नगर) के साथ शुक्रवार को दोपहर दो बजे 22 चक्का ट्रेलर लेकर कबरई (महोबा) गिट्टी लादने जा रहे थे। शनिवार को सुबह नौ बजे मटौंध थाना क्षेत्र के महादेव ढाबा के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर इचौली मोड़ पर एक दूसरा गिट्टी लादे ट्राला चालक अपनी गाड़ी को मोड़ रहा था।

तभी ट्रेलर चालक रविंद्र कनौजिया को झपकी आ जाने से अनियंत्रित होकर ट्राला से भिड़ गया। हादसे में ट्रेलर चालक रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि केबिन में सो रहे साथी चालक चंद्रभान गंभीर घायल हो गया। घायल ड्राइवर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। रविंद्र के भाई गोविंद कनौजिया ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

घर में पत्नी रंजना व एक पुत्री है। मटौंध थानाध्यक्ष राम दिनेश तिवारी ने बताया कि गिट्टी लादे ट्राला चालक को चोट नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *