Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST

चित्रकूट। संचारी रोग नियंत्रण में पहाड़ी व रामपुर की प्रगति खराब होने पर डीएम ने फटकार लगाई। अरखन पुुरवा में फैले डायरिया पर डीएम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शिवरामपुर को शिविर लगाकर जांच कराने के निर्देश दिए।

डीएम अभिषेक आनंद ने सैम बच्चों की ई-कवच पर समय पर फीडिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाले पंचायत सहायकों एवं सीएचओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने अमर उजाला में अरखन पुरवा में फैले डायरिया की खबर को संज्ञान लेकर इसका समुचित इलाज कराने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए।

बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि लगातार पंचायत सहायकों व सीएचओ से संपर्क स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनाने में अच्छी प्रगति कराएं। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब को निर्देश दिए सभी सीएचसी, पीएचसी में डेंगू, मलेरिया किट समय से पहुंचे। डीपीआरओ कुमार अमरेन्द्र से कहा कि पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण के कार्यों में विकासखंड पहाड़ी व रामनगर में प्रगति कम है। संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी करें। एनीमिया की जांच की लापरवाही में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मऊ से कहा कि एएनएम और आशा को नोटिस जारी करें। बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार, सीओ यातायात शीतला प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *