Spread the love


राजापुर (चित्रकूट)। पुरानी रंजिश में कस्बे में एक युवक पर कुछ युवकों ने तमंचे से फायर कर घायल कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मेंं भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

राजापुर थाना क्षेत्र के तीरमऊ गांव निवासी जानकीशरण उर्फ धर्मराज शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह दुकान से कुछ सामग्री खरीदकर घर की ओर जा रहा था। कुछ ही दूरी पर छह युवकों ने उसका रास्ता रोका व पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज कर पीटने के लिए दौड़े। वह अपने को बचाने के लिए भागा तो किसी आरोपी ने गोली मार दी गई। गोली उसके दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी। इससे वह मौके पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग निकले।

थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया जहां उसका आपरेशन होना है। इस मामले में घायल की तहरीर पर आरोपी अखिलेश, विनय, मोहित, आशीष, अमन व विनीत के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी तमंचा लेकर भागे हैं। सभी की तलाश की जा रही है।

पूरा मामला संदिग्ध, घायल के भाई के खिलाफ रिपोर्ट

राजापुर। तीरमऊ के घायल धर्मराज शुक्ला को गोली लगने के मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दो दिनपूर्व ही घायल के भाई पारसनाथ शुक्ला के खिलाफ थाने में चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यह गोली वाली घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबध में थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने भी माना कि मामला कई तरीके से संदिग्ध है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *