Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 30 Jul 2023 01:21 AM IST

बबेरू । शराब पीने से पत्नी के रोका तो पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के राघव थोक निवासी नरेंद्र (22) ने शुक्रवार की रात 11 बजे नशे में घर के कमरे में पंखे के छल्ले से साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार को सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकला तो बड़े भाई अरविंद ने देखा तो नरेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। अरविंद ने बताया कि नरेंद्र गांव में पल्लेदारी करता था। उसकी छह मई को कर्वी निवासी सपना से शादी हुई थी। वह शराब के नशे का आदी था। दो दिन पहले उसकी शराब पीने को लेकर पत्नी सपना से विवाद हो गया था। वह पत्नी के गहने और मोबाइल बेचने जा रहा था। इस बात पर उसकी पत्नी अपने मायके कर्वी चली गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

उधर, सपना के पिता गोविंद ने बताया कि उसका दामाद नरेंद्र नशे का आदी था। शादी के बाद से आए दिन उसकी पुत्री को परेशान करता था। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि नरेंद्र नशे का आदी थी। इसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। नशे में ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई अरविंद सूरत में रहकर मजदूरी करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *