Spread the love


ललितपुर। शनिवार को जनपद में अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में ताले लगे रहे और बच्चे आए न शिक्षक। जिस कारण से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ पर आयोजित होने वाला अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का प्रसारण जोकि स्कूली बच्चों को दिखाने के आदेश थे वह नहीं देख सके। शासन से आदेश के बाबजूद भी विद्यालयों के बंद रहने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं।

शनिवार को मोहर्रम को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित था। जिसमें सरकारी कार्यालयों से लेकर विद्यालय तक में छुट्टी थी। लेकिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ को लेकर शनिवार को दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना था। इसको देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक ने शनिवार को सभी परिषदीय विद्यालय को खोले जाने के आदेश जारी किए थे। साथ में दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यालय स्तर पर करने के निर्देश दिए थे। लेकिन शासन के शनिवार को स्कूल खोले जाने के आदेश के बाबजूद भी जनपद के अधिकांश परिषदीय विद्यालय बंद रहे। विद्यालयों के न ताले खुले और न ही शिक्षक व बच्चे ही आए। इसमें शहर के मोहल्ला तालाबपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायपुरा व नगर संसाधन केंद्र विद्यालयों में ताले लटके रहे। यहां न तो शिक्षक व बच्चे आए और न ही कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय मिले बंद

कडेसराकलां-तालबेहट। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्ष गांठ के उपलब्ध में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण होना पूर्व में तय था। शनिवार को मोहर्रम होने के कारण बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छुट्टी थी। जिसके चलते महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा ने प्रत्येक बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों को प्रतिदिन की भांति खुले रखने और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के शुभारंभ का विद्यालयों में लाइव प्रसारण दिखाने के निर्देश दिए थे। लेकिन तहसील के अधिकांश विद्यालयों में इस आदेश का पालन नहीं हुआ।

शासन के आदेश के बाद भी जिन विद्यालयों में ताले लगे रहे उनकी रिपोर्ट बीएसए से रिपोर्ट मांगी जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – आलोक सिंह, डीएम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *