Spread the love


ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर लगने वाले कोच डिस्प्ले बोर्ड अभी तक नहीं लगाए गए हैं। हाल ही में वरिष्ठ रेल प्रबंधक ने जब स्टेशन का दौरा किया था, तो उन्होंने तत्काल इन कोच डिस्प्ले को लगाने के आदेश जारी किए थे। इसके अलावा वाहन स्टैंड पर भी अभी तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है।

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर का विस्तार किया जा रहा है और इसे आधुनिक सुविधाओं को लैस करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन अभी तक प्लेटफार्म नंबर एक पर कोच डिस्प्ले नहीं लगाई गई है, जबकि इन डिस्प्ले बोर्ड लगाने का आदेश काफी पहले हो चुका है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है कि जब से ललितपुर खजुराहो रेलवे लाइन का प्रारंभ हुआ है, तो इस रूट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों को इसी प्लेटफार्म पर रोका जाता है। हाल ही में वरिष्ठ रेल प्रबंधक ने अपने निरीक्षण में भी तत्काल कोच डिस्प्ले को लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी यह नहीं लगाए गए।

वाहन स्टैंड पर नहीं लगा सीसीटीवी

वाहन स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश वरिष्ठ रेल प्रबंधक ने दिया था। उनके निरीक्षण के दौरान दैनिक यात्रियों ने वाहन स्टैंड पर खड़े वाहनों से पेट्रोल चोरी की शिकायत की थी। जिस पर उन्होंने यह आदेश जारी किया था। लेकिन अभी तक स्टेशन पर सीसीटीवी नहीं लगाए गए हैं।

कोच डिस्प्ले लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है यह जल्द की प्लेटफार्म नंबर एक पर दिखाई देने लगेंगे। -डीके चतुर्वेदी, स्टेशन प्रबंधक।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *