Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 30 Jul 2023 01:19 AM IST

बबेरू। बिसंडा पावर हाउस में बिजली की समस्या को लेकर क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बिजली कटौती से परेशान किसानों ने समाजसेवी पीसी पटेल के नेतृत्व में बबेरू तहसील के बिसंडा बिजली घर में क्रमिक अनशन किया। उन्होंने छह सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी की।

रोस्टर बनाकर विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप कराए जाने की मांग रखी। बिजली घर मुरवल, बिसंडा पावर हाउस के उपकरणों तत्काल क्षमता वृद्धि कराने की मांग की गई। चेतावनी देते कहा कि बिसंडा के जेई द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति कम कर दी गई है, इससे गांव में सिर्फ पांच घंटे ही आपूर्ति हो रही है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। शिव शंकर, उमेश, मुन्ना, प्रेम नारायण,अखिलेश, राज किशोर, रामबाबू राजरानी, मिथिलेश, सुखिया देवी मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *