Spread the love


बांदा/नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में एक पखवारा पूर्व मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी में शामिल मामा-भांजा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ढाई लाख रुपये का चोरी किया गया माल बरामद किया गया है।

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को सीओ नरैनी नितिन कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि कालिंजर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव स्थित मोबाइल शॉप से 12 जुलाई की रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया था। इस घटना को लेकर कालिंजर थाना पुलिस ने चोरी के माल को आटो से बेचने जा रहे दो आरोपियों को बिज्जू का पुरवा से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में बिरौना गांव निवासी अनिल आरख व मोतिहारी गांव निवासी अरविंद आरख हैं। ये आपस में रिश्ते में मामा-भांजा हैं। इनके पास एक ऑटो, लैपटॉप, एक इनवर्टर, पांच मोबाइल फोन, एक स्टैबलाइजर, एक प्रिंटर, एक कैमरा, 115 मोबाइल टेंपर्ड ग्लास, एक साउंड बूफर समेत मोबाइल कवर, बैटरी, डाटा केबिल आदि बरामद हुआ है। यह सभी सामान लगभग ढाई लाख कीमत का है।

पकड़े गए आरोपी अरविंद के खिलाफ नरैनी व बांदा कोतवाली में नौ मुकदमे और अनिल आरख के खिलाफ तीन मुकदमे कोतवाली बांदा में दर्ज हैं। दोनों 30 दिसंबर 2022 को भी बांदा शहर ई रिक्शा चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। जेल से जमानत पर छूटने पर उन्होंने कालिंजर में मोबाइल शॉप में चोरी की थी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कालिंजर हेमराज सरोज, एसआई सुरेंद्र प्रताप, मणिशंकर मिश्रा, कांस्टेबिल देवेश, अनुज, पंकज व अवतार शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *