Spread the love


बांदा। लेट्स डू इट इंडिया फाउंडेशन और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बांदा निवासी शोध छात्र और जल संरक्षण कार्यकर्ता रामबाबू तिवारी को प्रथम अंतरराष्ट्रीय यंग एनवायरनमेंट एंबेसडर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के राज्यमंत्री जान बारला ने रामबाबू को यह सम्मान सौंपा है। जिले के अंधाव गांव निवासी रामबाबू तिवारी को जल संचयन में अच्छा कार्य करने पर यह सम्मान मिला है। पहले भी उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। रामबाबू बुंदेलखंड के तालाबों एवं जल संचयन के लिए कार्य कर रहे हैं। गांवों में पानी चौपाल, पानी पंचायत लगाकर सामूहिक श्रमदान से 74 से अधिक तालाबों का जीर्णोद्धार कराया है। खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में मिशन के तहत बरसात का पानी को रोकने को खेतों में मेड़बंदी कराई। उनके इस अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात कार्यक्रम में सराहना कर चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *