Spread the love


महरौनी। महरौनी न्यायालय में पिछले तीन माह से न्यायिक अधिकारी नहीं होने से बार संघ में काफी आक्रोशित दिखाई दे रहा है। सोमवार को बार संघ ने बैठक आयोजित कर एक ज्ञापन जिला जज को सौंपते हुए शीघ्र न्यायालय में न्यायिक अधिकारी तैनात करने की मांग करते हुए तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दिया।

महरौनी तहसील परिसर स्थित सभागार में बार संघ अध्यक्ष श्याम बिहारी तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि न्यायालय से तीन माह पूर्व सिविल जज एवं एसीजेएम का स्थानांतरण अन्य जगह कर दिया गया था। उसके बाद से न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों की तैनाती नहीं की गई। जिससे वादकारियों व अधिवक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। न्यायिक अधिकारी नहीं होने से कई मामले लंबित चल रहे हैं। जिससे वादकारियों का समय बर्बाद हो रहा है।

बार संघ ने जिला जज से ज्ञापन के माध्यम से न्यायालय में शीघ्र न्यायिक अधिकारियों की तैनाती कराने की मांग करते हुए सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल कर दी। वहीं बार संघ ने चेतावनी दी है की दो अगस्त तक न्यायिक अधिकारियों की तैनाती नहीं हुई तो बार संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो जाएगा।

बैठक में बार संघ महासचिव लोकपाल सिंह, प्रेमनारायण सोनी, अभिनंदन सिंघई, दृगपाल सिंह भदौरिया, किशन सिंह परिहार, कैलाश नारायण तिवारी, बहादुर सिंह परमार, पूरन सिंह तोमर, रूपेश उपाध्याय,रईस अहमद सिद्दीकी, इरशाद अली, अकबर खां, अरविंद यादव, अलीम खां, विजय सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी शंकर सिंह सिकरवार, कालका प्रसाद यादव, निलेश्वर प्रसाद तिवारी, अनन्त राम, वीके त्रिपाठी, शिवेंद्र भदौरिया, संदीप उपाध्याय, कृष्ण कुमार नायक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *