संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:46 AM IST
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के मुख्य दरवाजे के पास डिजिटल ट्रेन की समय सारिणी लगाई जा रही है। यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही ट्रेनों की स्थिति पता चल जाएगी, उन्हें पूछताछ खिड़की पर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा, साथ ही ट्रेन की प्लेटफार्म की जानकारी भी मिल जाएगी।
रेलवे स्टेशन अब आधुनिक बनने जा रहा है, अभी तक यहां पर यात्रियों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं थी, लोगों को ट्रेन टाइम व निर्धारित प्लेटफार्म की जानकारी के लिए पूछताछ खिड़की पर कतार में खड़ा होना पड़ता था। अब इन सब परेशानियाें से राहत मिलेगी। लोगों को प्लेटफार्म पर जाने पहले ही ट्रेनों की स्थिति का पता चल जाएगा, साथ ही निर्धारित प्लेटफार्म की जानकारी हो जाएगी। इससे यात्रियों को पूछताछ खिड़की पर कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। यह डिजिटल समय सारिणी स्टेशन के मुख्य द्वार के पास लगाई जा रही है।
