
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट जिले में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन शिक्षकों और पीड़ित के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मानिकपुर कस्बे के एक कॉलेज की छात्रा ने अपने ही कॉलेज के प्रिंसिपल समेत चार शिक्षकों के खिलाफ पांच माह में कॉलेज परिसर में ही कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
मामले में पुलिस ने पहले शिक्षक इरशाद के खिलाफ ही मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच एसआईटी व क्राइम ब्रांच की टीम ने की। इसमें सभी संभावित स्थलों के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल व उसके सहयोगियों से पूछताछ करने साथ ही पीड़िता के घर जाकर कई सबूतों का मिलान किया।
मामले में अभी एसआईटी और क्राइम ब्रांच टीम की जांच कर रही है। पीड़ित छात्रा से जानकारी लेने के बाद शिक्षक इरशाद, मुईन खान, आदित्य और पीड़ित छात्रा के ममेरे भाई ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
