Spread the love


बांदा। सामूहिक दुष्कर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई है जिसने यह वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस अभी तक उस महिला तक नहीं पहुंच पाई है जिसके साथ यह घटना घटी है।

बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले 10 दिन से सामूहिक दुष्कर्म की चर्चा आम है। इस घटना की खोजबीन में पुलिस के अफसरों ने एसओजी, सर्विलांस और एलआईयू तक को लगाया। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। लेकिन पुलिस इस घटना की पीड़िता को खोज नहीं पाई और न ही कोई महिला अब तक इस घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची।

आखिर में बदौसा थाने में तैनात एसआई रवि कुमार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भदावल गांव के निवासी कल्लू रैकवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कल्लू के मोबाइल की जांच कराई तो उसमें महिला के साथ हुई घटना की पुष्टि हुई। कल्लू रैकवार ने यह वीडियो गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल पर भी भेजा था। थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने बताया कि आरोपी कल्लू के मोबाइल में महिला से अश्लीलता का वीडियो मिला है। इसकी जांच फॉरेसिंक से कराई जा रही है। वीडियो में दिख रही महिला के विषय में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *