Spread the love


बांदा। जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन बूढ़ी हो गई है। 50 मरीजों की जांच के बाद उसकी फिल्म रिपोर्ट धुंधली हो जाती है। 59 जांच करने वाली हेल्थ एटीएम में जरूरी जांचे ही नहीं हो पा रही हैं। इस वजह से मरीजों को या तो जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं या फिर निजी पैथोलॉजी सेंटर में जांच करानी पड़ रही है।

जिला अस्पताल की टीम ने पड़ताल की तो मरीज पैथोलॉजी सेंटर में बारी का इंतजार करते मिले। पूछने पर एक मरीज ने बताया कि उन्हें पता चला था कि जिला अस्पताल में ऐसी मशीन है, जहां मलेरिया की जांच रिपोर्ट भी दस मिनट में मिल जाती है। जब यहां आए तो हमें यह कह दिया गया कि पैथोलॉजी में खून की जांच कराएं। अब यहां आधे घंटे से बैठे हैं, रिपोर्ट भी दूसरे दिन मिलने की बात कह रहे हैं। एक अन्य मरीज ने भी बताया कि अत्याधुनिक मशीन का हमें लाभ नहीं मिल पा रहा है। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे तो वहां ताला पड़ा था। डाॅक्टर न होने की वजह से ताला देख मरीज लौट रहे थे। मशीन के बारे में जिला अस्पताल के अधिकारी से पूछा तो बताया कि मशीन पुरानी है और इस वजह से 50 से ज्यादा रिपोर्ट नहीं करते हैं, क्योंकि इसके बाद रिपोर्ट धुंधली आती है।

शांति नगर से इलाज कराने आई अनीता ने बताया कि एक बार अस्पताल अल्ट्रासाउंड कराने गए थे। भीड़ बहुत थी और डेढ़ घंटे तक इंतजार किया जब बारी आई तो बताया कि अब मशीन से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकेगा, कहा गया कि आप दोबारा आइए।

एटीएम में हो रही सिर्फ बीपी और वजन की माप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 सितंबर 2022 को हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया था। पिछले साल नवंबर में जिला अस्पताल के नए भवन में यह मशीन लगाई थी। उस वक्त यह मशीन करीब दस लाख रुपये की लागत से आई थी। इसमें 59 जांचों की रिपोर्ट दस मिनट में आ जाती थी। इसमें शरीर की स्क्रीनिंग कर शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, ऑक्सीजन स्तर, ईसीजी, कॉलेस्ट्रोल आदि प्रमुख जांचे होती हैं। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल प्रशासन हेल्थ एटीएम में लगने वाली स्ट्रिप नहीं मंगवा पा रहा है। इसका स्टॉक खत्म जाने के बाद इसमें सिर्फ बीपी और वजन ही मापा जा रहा है।

फोटो:::::31बीएनडीपी21 – बरातीलाल

केस – 1

अभी तक नहीं मिली रिपोर्ट

जसपुरा निवासी बरातीलाल ने बताया कि कि उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा था, शनिवार को जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया तो जांच लिख दी। पैथालॉजी में ब्लड सैंपल ले लिया, रिपोर्ट के लिए सोमवार को बुलाया था, दोपहर हो गई अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।

फोटो – 31बीएनडीपी22 – शिवकुमारी

केस – 2 –

हेल्थ एटीएम से जांच न होने से परेशानी

भरखरी निवासी शिवकुमारी ने बताया कि महिला अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने जांच लिख दी। जांच के लिए ब्लड का नमूना ले लिया है। उसके बाद रिपोर्ट के लिए कल बुलाया है। हेल्थ एटीएम से जांच नहीं होने से इतना समय इंतजार करना पड़ रहा है।

वर्जन-

प्रभारी सीएमएस एसएन मिश्रा का कहना है कि हेल्थ एटीएम में पैथालॉजी संबधी जांचें नहीं हो पा रही हैं। प्रारंभिक कुछ जांचें हो रही हैं। पैथालॉजी संबंधी जांचों के लिए जिला अस्पताल की पैथालॉजी सेंटर में ही जांच करवाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *