Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST

चित्रकूट। लोन की किस्त की रसीद मांगने पर एक फाइनेंस बैंक के कर्मी ने खाताधारक से मारपीट कर दी। घायल युवक ने बैंक कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर के गोल तालाब मोहल्ला निवासी रामचंद्र रैकवार ने बताया कि गंगा जी रोड पर खुले उत्कर्ष बैंक फाइनेंस से 50 हजार का लोन लिया है। मंगलवार की सुबह वह लोन की किस्त जमा करने पहुंचा था। किस्त जमा करने के बाद वह बैंक कर्मी मनेथु गुलगांव प्रयागराज निवासी पवन शुक्ला के पास रसीद लेकर जानकारी देने पहुंचा। इस पर बैंक कर्मी ने किस्त देरी से जमा करने की बात कहकर गाली दी। इसका विरोध किया तो बैंक कर्मी ने लोहे की राड से उस पर हमला कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद अन्य बैंक कर्मियों ने उसे धक्का देकर भगा दिया।

प्रभारी कोतवाल अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी बैंक कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का इलाज कराया गया है। आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *