Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 02 Aug 2023 12:55 AM IST

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पहाड़ी विकास खंड क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इसके बाद सीतापुर कस्बा स्थित यूपीटी में भाजपा के पदाधिकारियों से मिले। मंगलवार की देर शाम को जिला प्रभारी मंत्री राजापुर होते हुए पहाड़ी क्षेत्र पहुुंचे। जिन्होंने पहाड़ी क्षेत्र में पाइप पेयजल योजना, सहित अन्य विकास कार्यो को देखा। सीतापुर यूपीटी में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, कोआपरेटिव बैंक बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महामंत्री मुन्ना करवरिया, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *