Spread the love


– कोतवाली पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। दुकान में घुसकर चाकू के बल पर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का एक युवक उसके साथ पूर्व में छेड़छाड़ कर चुका है। 18 जुलाई की रात्रि करीब 11 बजे वह अपने घर में स्थित दुकान में अकेली मौजूद थी। तभी आरोपी अपने दो साथियों को लेकर आया और मुंह दबा लिया। आरोपी ने चाकू निकालकर उसके गले पर रख रखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने व घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की धमकी से वह डर गई और घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इस कारण से वह मानसिक तनाव में आ गई। इसके बाद उसने घटना के बारे में अपने पति व बच्चों को बताया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *