Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST

बांदा। तकरीबन 20 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नहर के बसरेही झाल में फंसा मिला। पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम कराया है।

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी अंशुल वर्मा (21) का सोमवार को सुबह 11 बजे किसी बात को लेकर भाई अंकुल से विवाद हो गया था। जिस पर अंकुल ने अंशुल को कुछ कह दिया था। इस पर अंशुल ने केन नहर में छलांग लगा दी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने उसकी तलाश कराई, लेकिन वह नहीं मिला था। मंगलवार को सुबह करीब पौने छह बजे उसका शव बसरेही झाल में फंसा मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया है। पिता गुलाब प्रसाद वर्मा ने बताया कि अंशुल दिमागी रूप से अस्वस्थ था। उसका प्रयागराज में इलाज भी चल रहा था। भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया था। अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि केन नहर में एक किलोमीटर दूर उसका शव झाल से फंसा मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *