Spread the love


बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव निवासी जीतेंद्र (25) ने रविवार की रात घर की धन्नी में साफी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को सुबह छोटे भाई विपिन ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। मृतक बबेरू में एक कंप्यूटर की दुकान में काम करता था। अविवाहित था। पिता राममिलन मजदूरी करते हैं। पांच भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई का कहना कि मृतक रात में किसी से फोन से बात कर रहा था। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। घटना का कारण अज्ञात है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *