Spread the love


चित्रकूट। जिले का तापमान मंगलवार को 44 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी के बीच नगर निकाय चुनाव की गर्मी को सीएम योगी ने जनसभा में तापमान को और बढा दिया। महज 24 मिनट के संबोधन में विपक्षियों पर तीखे हमले किए। सीएम का कार्यक्रम एक घंटे सात मिनट का रहा।

मंगलवार को भीषण गर्मी व उमस को देखते हुए जनसभा के आयोजक भाजपाई बेहद चिंंतित थे कि कहीं भीड़ कम न हो जाए, लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ा, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं का उत्साह हिलोरे मारने लगा। रामायण मेला पंडाल पूरा खचाखच भर गया। पसीना पोंछते व धूप से बचने वालों के सामने जैसे ही सीएम ने कहा कि अन्याय करने वालों को एक-एक वोट के लिए तरसाएं और डकैत बदमाशों को मिट्टी में मिलाने की बात कही तो जय श्री राम भारत माता की जय के नारे गूंज उठे।

प्रदेश राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, सांसद आरके सिंह पटेल, अपना दल के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, नगर पालिका चित्रकूट धाम परिषद के प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता, राजापुर नगर पंचायत के प्रत्याशी संजीव मिश्रा, मानिकपुर नगर पंचायत की प्रत्याशी बिट्टी कोल व मऊ के प्रत्याशी अमित द्विवेदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, पंकज अग्रवाल व रंजना उपाध्याय आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *