खोही(चित्रकूट)। सद्गुरु शिक्षा समिति के तत्वावधान में कॉलेज परिसर में सद्गुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमें शामिल हैं। उद्घाटन मैच सद्गुरु चैलेंजर्स ने आठ विकेट से जीत लिया।
नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. बीके जैन व शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना व अनुशासन के साथ खेलने का संकल्प दिलाया। उद्घाटन सद्गुरु चैलेंजर्स व एसएनसी स्टार इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें सद्गुरु चैलेंजर्स ने आसानी से आठ विकेट से जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
