मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ध्यानचंद की जयंती पर विभिन्न खेलकूद का हुआ आयोजन….
मोंठ (झाँसी) 29 अगस्त को मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद, मोंठ में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के चित्र पर माल्यार्पण कर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा सत्र 2023-24 के लिये प्रिफेक्टोरियल बोर्ड का गठन किया गया। जिसके तहत विभिन्न सदनों के लिये क्रमशः हाउस कैप्टन, वाइस हाउस कैप्टन, स्पोर्ट कैप्टन, प्रिफिक्ट पदों पर नियुक्तियां की गई। इससे पूर्व स्कूल हैड व्याय के रूप में विकास पाल कक्षा 12वीं तथा स्कूल हैड गर्ल के रूप में अनुजा यादव कक्षा 12वीं को चुना गया।
रोहिणी सदन के लिये उपरोक्तानुसार विदुषी भल्ला कक्षा 10, तान्या सोनी कक्षा 11, वैष्णवी गुर्जर कक्षा 11, राघवेन्द्र यादव कक्षा 12 तथा आर्यभट्ट सदन के लिये सोम्या सोनी, कक्षा 10, जाहनवी यादव कक्षा 9, लवकुश दांगी कक्षा 12, एवं कल्पना हाउस के लिये अभि यादव कक्षा 12, तृप्ति श्रीवास्तव कक्षा 10, शैफुल नवाज कक्षा 11, जया यादव कक्षा 11 व भास्कर सदन के लिये एकता अण्डानी कक्षा 12, सक्षम भल्ला कक्षा 12, कुनाल गोस्वामी कक्षा 11, कन्हैया सिंह कक्षा 11 को नियुक्त किया गया। सभी नियुक्त किये गये पदाधिकारियों को प्रधानाचार्य शादाब बेग ने कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि डॉ0 राजेन्द्र खरे ने उपाधि अलंकरण के साथ ही उपहार प्रदान किए। इसके साथ ही विद्यालय में अन्तर्सदनीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता, इंगलिश पोइम, रेसीटेशन, राखी मेंकिंग व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिम्पल करीम, नितिन मोहन, शिवानी जैन, निशांत साहू, मनीष गोडवानी, चेतना चर्तुवेदी, सचिन यादव, कमलेश यादव, वीरेन्द्र कुमार आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
