Spread the love


चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार दिया गया है।

भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदिनपुर गांव के समीप सोमवार की देर शाम को भरतकूप से टेंपो में सवार होकर रामपुर माफी के अर्जुन व पिता चुनबादी, अतर्रा की ऊषा, कृष्णा पुत्र प्रमोद तिवारी, राघव पुत्र विश्व प्रकाश, नारायण पुत्र शिव प्रकाश, अंजू पत्नी प्रमोद तिवारी, राजापुर की सोनम अतर्रा जा रहे थे। रास्ते में अचानक टेंपो पलट गया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है।

वहीं, दूसरी ओर रैपुरा थाना क्षेत्र के उड़की माफी के देव प्रकाश पुत्र हरिशंकर ट्रैक्टर खड़ा कर रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वेद प्रकाश घायल हो गया। इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र के दयाशंकर पुत्र रामकिशोर व ऊषा पत्नी रतीबूत बाइक से जा रहे थे। सेमरिया चरणदासी के पास बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में चिकित्सा दी गई है। बाइक चालक हेलमेट पहने था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *