Spread the love


तिंदवारी। रोजगार मेले में क्षेत्र के 292 युवाओं ने दिया साक्षात्कार, 144 का चयन। रोजगार मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह व भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी ने किया।

ब्लॉक सभागार में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस, ब्राइट फ्यूचर, यूनिवर्सल इंटरप्राइजेज और श्रीनिवासन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 292 लोगों का साक्षात्कार लिया। इसमें 144 युवाओं का चयन किया।

मेला प्रभारी ओपी पांडेय ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 70 में 32, ब्राइट फ्यूचर में 39 में 16, यूनिवर्सल इंटरप्राइजेज 93 में 56 और श्रीनिवासन पुणे में 90 में 40 युवाओं का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को कार्य क्षेत्र, वेतन भत्ते आदि के बारे में जानकारी दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *