Spread the love


The village head abused the headmistress, said you fool, the whole school sits down to eat

अमलोर गांव के कंपोजिट स्कूल का मामला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इतना बुरा करेंगे… पूरा स्कूल खाने को बैठी रहती हो। मिड डे मील का चेक देख महिला ग्राम प्रधान इतनी आग बबूला हो गईं कि उन्होंने फोन पर महिला प्रधानाध्यापिका को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। गाली गलौज भी कर दिया। मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है।

इसका वीडियो वायरल हुआ, तो उच्चाधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लिया। हालांकि अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तिंदवारी क्षेत्र के अमलोर गांव स्थित कंपोजिट स्कूल में करीब ढाई सौ बच्चे पंजीकृत हैं। मिड डे मील में एक से पांचवीं तक के छात्र शामिल हैं।

प्रति छात्र करीब साढ़े पांच रुपये और छह से आठवीं तक के छात्रों को आठ रुपये प्रति छात्र के हिसाब से खाद्यान सामग्री के लिए धनराशि खाते में आती है। खाते का संचालन संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक करते हैं। इसके भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *