
पाकिस्तानी हिंदू परिवार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट में पाकिस्तान से आए दो हिंदू परिवारों के मामले में उच्चायुक्त विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट आ गई है। चार अगस्त से चित्रकूट में रुके इन परिवारों को फिर दिल्ली भेजा जाएगा। बता दें कि पुलिस ने इनकी जांच-पड़ताल करने के बाद उच्चस्तरीय अधिकारियों को सूचना दी थी, जिसका लखनऊ और दिल्ली से लेटर आ गया है।
उसमें बताया गया कि पाकिस्तान परिवार चित्रकूट से फिर दिल्ली के लिए भेजे जाएंगे। बता दें कि पाकिस्तान से आए दो हिंदू परिवार लगभग 28 दिनों से चित्रकूट के संग्रामपुर में डेरा जमाए हैं। वीजा के नियमों का उल्लघंन कर चित्रकूट आने वाले इन परिवार के 15 सदस्यों ने भारत में ही बसने की इच्छा जाहिर की है।
पाकिस्तान में मंहगाई, बेरोजगारी व प्रताड़ना से परेशान होकर कराची के रास्ते दिल्ली पहुंचे दोनों परिवारों के 15 सदस्यों को स्थानीय कुछ अखाड़ों की मदद से समाजसेवी कमलेश पटेल संग्रामपुर लेकर आया। इसकी खुफिया विभाग ने जांच-पड़ताल कर पूरी विवेचना की है, लेकिन अभी तक किसी तरह का आपराधिक या संदिग्ध मामला सामने नहीं आया।
