Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 02 Sep 2023 11:51 PM IST

सरधुआ (चित्रकूट)। घरों में आए दिन पथराव करने का उलाहना देने गए पड़ोसियों ने लाइसेंसी दो नाली बंदूक से हवाई फायर कर दिया। यह देखकर पड़ोसी व परिजन किसी तरह जान बचाकर भागे। इस घटना से गांव मेंखलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को बंदूक व कारतूस के साथ पकड़ लिया। मामला दर्ज कर जेल भेजा है।

शुक्रवार की शाम सरधुआ थाना क्षेत्र के गड़ौली निवासी पड़ोसी शिवबालक तिवारी अपने परिजनों के साथ पड़ोसी अवधेश तिवारी के घर आए दिन पत्थर फेंकने उलाहना देने के लिए पहुंचा था। शिवबालक ने आरोप लगाया कि अवधेश व उसका छोटा भाई कृष्ण औतार ने गाली गलौज कर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे भयभीत होकर सभी भाग आए। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। मौके से अवधेश व कृष्ण औतार को लाइसेंसी बंदूक व सात कारतूस के पकड़कर मामला दर्ज कर जेल भेजा है।

थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसी एक दूसरे के ऊपर पत्थर बाजी करने का आरोप लगाते हैं। 15 दिन पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और दोनों पक्षों का चालान किया गया था।फिलहाल हवाई फायरिंंग करने वाले दोनों भाइयों को शनिवार को जेल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *