Spread the love


बबेरु। हापुड़ में हुई घटना के खिलाफ अधिवक्ता धरने पर बैठे। बबेरू तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष छोटकूराम व महासचिव छेदीलाल पटेल के नेतृत्व में तहसील परिसर धरने में बैठे। मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम नमन मेहता के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए पांच सूत्री ज्ञापन में कहा कि इस मामले में हापुड़ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण होना चाहिए।

जिन पुलिस कर्मियों ने वकीलों के साथ लाठी चार्ज किया, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा मिलना चाहिए। धरने पर महेंद्र कुमार यादव, नरोत्तम सिंह, दिनेश सिंह पटेल, नरोत्तम सिंह, जय गोपाल गुप्ता, संतोष यादव, मैकूलाल, शिव कुमार सिंह, विष्णु प्रताप कमलेश गुप्ता, राम नरेश मौजूद रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *