Spread the love


सिरसाकलार। बोलेरो से गांव में आए बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह हनुमान मंदिर के पास बने टीले में धन होने की जानकारी पर खोदाई करने आए थे। बदमाशों के पास से मिट्टी खोदने के औजार भी मिले हैं। पुलिस ने अभी तक बदमाशों के नाम उजागर नहीं किए हैं।

थाना क्षेत्र के सिमरा शेखपुरा गांव में सोमवार की देर रात एक बोलेरो में सवार कुछ बदमाश पहुंचे, जिस पर गांव के कुछ युवकों ने उनकी घेराबंदी की तो वह घरों के अंदर छिप गए। इसके बाद पूरे गांव के लोग इकठ्ठा हो गए और सात बदमाशों को पकड़कर उनकी धुनाई की। चार बदमाश यमुना की बीहड़ पट्टी होते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने सातों बदमाशों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुरील ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोग राजपुर कानपुर देहात के निवासी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *