चित्रकूट। डीएम ने एमएच विंग खोह में तैनात निश्चेतक डॉ. विनोद चंद्र पटेल के नियमित रूप से कार्य न करने पर सीएमओ को वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा को निर्देशित किया कि टेलीमेडिसिन को जल्द प्रारंभ कराएं। कहा कि चाइल्ड वेटिंग मशीन सभी वीएचएसएनडी के दौरान लेकर जाएं। एमवोआईसी को निर्देश दिए कि एएनएम के पास यूरिन टेस्ट सहित अन्य मशीन अगर नहीं है तो कारण बताओं नोटिस जारी करें।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। उन्होंने सीएमओ से कहा कि आयुष्मान भव कार्ड जहां बनाए जा रहे हैं वहां पर बैनर लगाएं। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण पर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि प्रदर्शन ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करें। बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी, सीएमएस डा. सुधीर कुमार शर्मा, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, डीपीआरओ कुमार अमरेन्द्र, डीआईओएस एसके मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह, डीपीओ पीडी विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
