Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Fri, 06 Oct 2023 11:19 PM IST

पहाड़ी/चित्रकूट । बाइक से जा रहे दोस्तों को टेंपो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सरधुआ थाना क्षेत्र के अगरहुंड़ा निवासी पप्पू यादव (21) अपने दोस्त रामबालक निषाद (20) को बाइक से लेकर शुक्रवार को अपनी बहन के घर बरेठी गया था। देर शाम को वह बाइक से गांव जा रहे थे।

जैसे ही वह बरेठी पुल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा घायल राम बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि टेंपो समेत चालक को पकड़ा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *