बांदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को एडीआर भवन में आयोजित कार्यक्रम में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। दो से आठ अक्तूबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
प्राथमिक विद्यालयों/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों / महाविद्यालयों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं। महाविद्यालय स्तर की निबंध प्रतियोगिता में ज्योति सोनी, सिमरन देवी व संदीप व चित्रकला में सचि सिंह प्रथम, सीता सोनी द्वितीय, स्वाती यादव तृतीय रहीं। माध्यमिक व उच्च स्तर की निबंध प्रतियोगिता में खुशबू पटेल प्रथम, कुलदीप यादव द्वितीय, स्वाती तृतीय व चित्रकला में दीपक कुमार प्रथम, ऋषभ साहू द्वितीय व चांदनी तृतीय रहीं।
प्राथमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता में सुमित मौर्या प्रथम, पुष्पित द्वितीय व शीतल तृतीय और चित्रकला प्रतियोगिता में नसरीन प्रथम, आस्था देवी द्वितीय व ज्योति तृतीय रहीं। जिला जज कमरुज्जमा खां ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंजू कांबोज, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, डीआईओएस विजयपाल सिंह मौजूद रहे।
