संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:53 AM IST
खेत पर बनी झोपड़ी में जमीन पर सो रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बालाबेहट में झोपड़ी में सो रहे किसान को सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, दूसरे दिन सोमवार को उसकी मौत हो गई।
कस्बा बालाबेहट निवासी रामकिशोर (38) रविवार की रात को खेत पर गया था। यहां वह झोपड़ी के अंदर जमीन पर सो रहा था। सोमवार की सुबह वह घर पहुंचा और हालत बिगड़ने की बात परिजनों को बताई और यह भी बताया कि रात को सोते समय उसे सांप ने डस लिया था। अभी परिजन उसे अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे कि रामकिशोर अचेत हो गया।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। दो एकड़ की जमीन पर वह खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
