Spread the love


चित्रकूट। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पहाडी के मेला मैदान में पानी संस्था ने किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम किया। सामाजिक मुद्दों पर नाटक, गीत, भाषण प्रस्तुत किए गए। चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

बुधवार को इसका शुभारंभ पहाड़ी थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राहुल पांडेय व महिला आरक्षी रानी देवी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकार के लिए सशक्त बनना होगा। देश की नारियों ने देश के लिए अपना बलिदान तक दिया। अब बालिकाओं को घर की चहारदीवारी से बाहर आकर समाज के हर क्षेत्र में नाम रोशन करना है। महिला आरक्षी ने किशोरियों को थानों में स्थापित महिला हेल्प डस्ेक, मिशन शक्ति, हेल्प लाइन आदि के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया।

पानी संस्थान के परियोजना समंवयक कमलाशंकर शुक्ला ने कहा कि बालिकाओं के अधिकारों और समाज में उनके महत्व को मान्यता देने का अवसर है। इस दौरान लेखा सहायक अविनाश तिवारी, उमा देवी, अंतिमा देवी, सुनीता देवी, शांती देवी, राघवेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, प्रधान खरसेडा लवदीप शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि लोहदा शिवगोपाल, प्रधान बाबूपुर कुलदीप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *