Spread the love


एट। सीडीओ ने अफसरों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ नहर और माइनरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ने अधिशासी अभियंता से तीन साल के कार्याें का ब्योरा मांगा है।

गुरुवार को सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने आसपास गांव से निकली नहरों का निरीक्षण किया। सबसे पहले पचोखरा माइनर को देखा। गांव को जाने वाली पुलिया के दोनों ओर कटाव दिखा। उन्होंने सफाइई पिचिंग कार्य कराने के लिए कहा। इसके बाद टिकरिया मुख्य नहर व उससे निकले माइनरों की जर्जर हालत देख नाराजगी जताते हुए सही कराने के लिए कहा। इसके बाद सेवढ़ी नहर व पचोखरा कुरकुरू माइनर का भी निरीक्षण किया। सेवढठ़ी के पूर्व प्रधान हरप्रसाद पाल व ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों से इनकी सफाई नहीं हुई है।

माइनर से फसलों की सिंचाई की जगह ओवरफ्लो और कटान होने से नुकसान ज्यादा होता है। कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई निरीक्षण करने नहीं आया। सीडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द काम होगा। इसके साथ ही बेतवा नगर प्रखंड प्रथम के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए तीन सालों में हुए कामों का ब्योरा मांगने के साथ तलब किया।

नहरों के निरीक्षण के बाद धुरट, सैदनगर गोशाला का भी निरीक्षण किया। जहां पर अनियमितता मिलने पर फटकार लगाई। उनके साथ में भाकियू नेता दिनेश प्रताप सिह गौर, ब्रजेश राजपूत आदि शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *