संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:56 AM IST
बांदा। बाइक की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
फतेहपुर के छेदों डेरा निवासी बुधवा निषाद (65) अपने दामाद प्रेमचंद्र के घर बांदा के क्योटरा मोहल्ले में रहता था। एक माह पहले वह पुत्री के घर से अपने गांव गया था। वहां 25 दिन पहले वह कुंडार गांव के चौराहा डेरा पर सड़क किनारे खड़ा था तभी एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
परिजन उसे चार दिन पहले मेडिकल कॉलेज लाए थे। यहां इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार देशराज ने बताया कि बुधवा की एक पुत्री नीरज है। पत्नी भिखनी की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी।
