Spread the love


तालबेहट। थाना पूराकलां के मजरा छोटे बाबा खिरक में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों ओर से लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी, फरसा चलाया गया। इस घटना में दो महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की शाम भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस मारपीट में एक पक्ष के हरी, अरविंद पुत्रगण चैनू, हीरा पत्नी हरी और दूसरे पक्ष के किशन पुत्र चंने,अजय, चंदन पुत्रगण किशन, कुसुम पत्नी किशन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं हरी, अरविंद और हीरा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *