संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:42 AM IST
–
चित्रकूट। चित्रकूट-सतना मार्ग में मझगवां थाना अंतर्गत बाईपास के पास शनिवार की देर शाम को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। इससे पांच श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं हैं।
चित्रकूट में अमावस्या पर्व मेंं आए श्रद्धालु आए थे, जो पिकअप से अपने घर लौट रहे थे। जब पिकअप चित्रकूट-सतना मार्ग के मझगवां कस्बे के बाइपास स्थित पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे पन्ना जिले के देवेंद्र नगर निवासी राजू, कल्लू , सुनील सिंह, सूरज प्रसाद, लवलेश व केशव तिवारी मामूली रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराकर पुलिस ने घर रवाना कर दिया।
