Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Mon, 16 Oct 2023 12:19 PM IST

चित्रकूट। जिले की मानिकपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों के निस्तारण कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एडीएम कुंवर बहादुर सिंह सोते और अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी कान में लीड लगाकर मोबाइल में व्यस्त दिख रहे हैं। इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा है।

रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा कि बड़े साहब हुए निंद्रामग्र, छोटे का लगा मोबाइल में ध्यान…मुख्यमंत्री जी आप ही बताएं ऐसे कैसे होगा जनता का कल्याण। इसे लेकर स्थानीय सपाइयों ने भी मोबाइल में फार्रवर्ड किया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि यही हाल पूरे प्रदेश के कई जिलों में है। हलांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *